गुरुवार, 14 अक्टूबर 2010

नवाबी अदालत

नवाबी सल्तनत में भोपाल की हाईकोर्ट, जो अब सरकारी दफ्तर बन चुका है। बैरागढ़ और लालघाटी जाने वाली रोड पर कोहे फिजा के सामने स्थित है।

जहनुमां पैलेस

भोपाल की नवाब बेगम का पैलेस जो आज शहर का एक प्रतिष्ठित होटल है। श्यामला हिल्स पर बना हुआ यह पैलेस अपनी अलग ही शान रखता है।

सोमवार, 21 जून 2010

महिलाओं के लिए खास अस्पताल

सुल्तानिया जनाना अस्पताल। महिलाओं के लिए बनाया गया विशेष अस्पताल। हालांकि आज यह अपनी उस भव्यता को खो चुका है।

शनिवार, 19 जून 2010

बीते वक्त की याद

भोपाल रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म, हालांकि यह दृश्य गुम हो चुका है। इसकी जगह ले ली है कांक्रीट के रेलवे स्टेशन ने। जिसे याद रखना मुश्किल है।

छुकछुक का इंतजार

भोपाल रेलवे स्टेशन पर पहली बार आ रही ट्रेन का इंतजार करतीं, नवाब बेगम। यह दृश्य है भोपाल रेलवे स्टेशन का है। जो आधुनिकता की चकाचौंध में कहीं गुम हो गया है।

लाल कोठी से राजभवन तक

लाल कोठी में भोपाल की बेगम (लालकोठी यानी वर्तमान का राजभवन। जो पुरानी विधान सभा यानी मिंटो हॉल के सामने है।)

भोपाल रियासत का झंडा



भोपाल के सामंती राज्य का झंडा (भारतीय संघ में शामिल होने से पहले का)